बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित चौरा रोड में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कान्हा फूड प्रोसेसिंग नमकीन एवं फिंगर पापड़ फैक्ट्री को सील कर दिया।

आरोप एवं जांच कार्यवाही ओम ब्रांड की लीगल टीम की शिकायत के बाद की गई, जिसमें कंपनी के ट्रेडमार्क से मिलते-जुलते नाम का उपयोग कर उत्पाद बेचने का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान फैक्ट्री के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का लाइसेंस तो पाया गया, लेकिन "श्री ओम" नाम से फिंगर पापड़ और अन्य खाद्य उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री किए जाने का मामला सामने आया।

ओम ब्रांड की लीगल टीम ओम ब्रांड की लीगल टीम के आईपी इन्वेस्टिगेशन रीजनल पदाधिकारी ततन बनर्जी की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जांच की। ओम ब्रांड...