Bokaro News: चास में दो सड़कों का शिलान्यास, आवागमन की परेशानी होगी दूर
बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को मेयर भोलू पासवान ने दो सड़क निर्माण कार्यों का शुभ शिलान्यास किया। इनमें वार्ड संख्या-12 और वार्ड संख्या-14 की रामनगर कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इन सड़कों के निर्माण की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती थी। इससे पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी परेशानी होती थी। सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के साथ ही स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर उम्मीद जगी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.