बोकारो, अगस्त 27 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को चास निगम क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस अंसारी मोहल्ला समेत विभिन्न मोहल्लों से शुरू होकर पुराना बाजार, चेकपोस्ट बाइपास और धर्मशाला मोड़ होते हुए महावीर चौक पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस के मार्ग में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महावीर चौक पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में जुलूस में शामिल लोगों के बीच पानी, चाय, शरबत समेत अन्य पेय पदार्थों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा देशप्रेम का जज्बा आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी आपसी प्र...