बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास में जमीन अतिक्रमण के मामलों को लेकर लोक विकास मोर्चा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि क्षेत्र में जमीन अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों को प्रशासन गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करे। अतिक्रमण के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है और कई मामलों में लोगों के अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण की जांच कर सरकारी व सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दत्ता ने कहा कि यदि संबंधित अधिकारियों ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाया, तो लोक विकास मोर्चा जनहित के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर...