Bokaro News: चास में अवैध बैनर-पोस्टरों पर निगम का शिकंजा
बोकारो, नवम्बर 4 -- अवैध प्रचार सामग्री पर निगम की कार्रवाई Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में अब मनमाने तरीके से बैनर-पोस्टर लगाकर प्रचार करना आसान नहीं होगा। शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ निगम प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। इसके तहत प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सड़कों और स्ट्रीट पोल पर लगाए गए प्रचार सामग्रियों की जांच कराई जाएगी। निगम की स्वीकृति और अधिकृत होर्डिंग पर ही प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति होगी। बिना लाइसेंस और अनुमति के लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की ओर से शहर में छोटे-बड़े 50 से अधिक होर्डिंग लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई गई है। इसके बावजूद विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर कई अधिकृत होर्डिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.