बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम प्रशासन ने शहर में अपार्टमेंट और बहुमंजिला भवनों के निर्माण को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।

विभागीय कार्रवाई निगम क्षेत्र के 566 खातों पर बने अपार्टमेंट एवं बहुमंजिला भवनों के नक्शों और निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि भवनों का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप हुआ है या नहीं तथा निर्माण अनुमति से जुड़ी शर्तों और अन्य नियमों का पालन किया गया है या नहीं। निगम प्रशासन ने नक्शा विचलन और नियमों के विपरीत किए गए निर्माण की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि जांच में यदि किसी भवन, अपार्टमेंट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान या होटल का निर्माण स्वीकृत नक्शे से अलग पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की...