बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: चास प्रखंड के 44 सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकित छात्र-छात्राओं का यू-डायस पोर्टल के स्टूडेंट मॉड्यूल में डाटा प्रविष्टि और छात्र प्रोफाइल तैयार करने का काम अब तक शत-प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह के अंदर सभी नामांकित विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रविष्टि पूरी करने का निर्देश दिया है।

निर्देश देने का कारण विभाग की ओर से नए सत्र में नामांकित शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का यू-डायस पोर्टल पर डाटा दर्ज करने और छात्र प्रोफाइल पूरा करने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। इसके बावजूद चास प्रखंड के 44 विद्यालयों में कार्य लंबित है। डीईओ ने कहा कि इससे जिला स्तर पर चास...