बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: चास। चास नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था की बदहाली से 30 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। जलापूर्ति योजना फेज- 2 के तहत आठ किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई जा सकी है। वहीं जलापूर्ति योजना फेज- 1 के तहत बिछाई गई करीब 15 किलोमीटर पाइपलाइन में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत है। इसके कारण विस्थापित क्षेत्रों सहित पुराने बाजार और आसपास के मोहल्लों में लोगों को नियमित जलापूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। निगम क्षेत्र के विस्थापित वार्ड संख्या-1, 6, 10, 29, 30, 33, 34 और 35 के अलावा पुराना बाजार से सटे इलाकों में पेयजल संकट गंभीर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से निगम की जलापूर्ति व्यवस्था से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई मोहल्लों में लोगों को वैकल्पिक साध...