बोकारो, नवम्बर 6 -- Bokaro News: चास नगर निगम ने सफाई शुल्क की वसूली में पारदर्शिता लाने और बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब निगम क्षेत्र में कचरा उठाव, संग्रहण, पृथक्करण, भंडारण और परिवहन के एवज में लिया जाने वाला सेवा शुल्क केवल ऑनलाइन जमा होगा। नकद भुगतान पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस संबंध में निगम ने गुरुवार को नोटिस जारी किया है। जिसमें नागरिक आईसीआईसीआई बैंक के खाता संख्या 026501003342, क्यूआर कोड अथवा चास म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के नाम से चेक के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। भुगतान के बाद रसीद लेना अनिवार्य होगा। रसीद में यूटीआर नंबर या चेक संख्या, जमा राशि और शुल्क प्राप्त करने वाले व्यक्ति का नाम व हस्ताक्षर दर्ज होना चाहिए। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगने पर नागरिक नगर प्रबंधक दिलीप कुमार- 7004196490, प्...