बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम ने अपनी आवंटित एवं लीज पर दी गई परिसंपत्तियों में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विवाह मंडप, पार्क, दुकान और अन्य लीजधारी परिसरों में स्वीकृत नक्शे से अलग किसी भी प्रकार का अतिरिक्त निर्माण पाए जाने पर सीधे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति बनाए गए शेड, सीढ़ियां, अतिरिक्त कमरे या अन्य पक्के निर्माण पूरी तरह अवैध माने जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस और पार्किंग व्यवस्था के संचालित मैरिज हॉल तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच भी तेज कर दी गई है। विभिन्न वार्डों में निगम की टीम निरीक्षण कर रही है, जबकि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। निगम प्रशासन ...