बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम ने अपनी आवंटित एवं लीज पर दी गई संपत्तियों में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि विवाह मंडप, पार्क, दुकानों और अन्य लीजधारी परिसरों में मूल नक्शे से अलग किसी भी प्रकार का अतिरिक्त निर्माण पाए जाने पर अब सीधे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

निगम की कार्रवाई निगम अधिकारियों के अनुसार विवाह मंडप, पार्क या निगम की आवंटित दुकानों के बाहर अथवा आसपास बिना अनुमति बनाए गए शेड, सीढ़ी, अतिरिक्त कमरा या अन्य पक्के निर्माण पूरी तरह अवैध माने जाएंगे। ऐसे मामलों में अब नोटिस जारी करने के बजाय सीधे कार्रवाई की तैयारी की गई है। प्रशासन का कहना है कि लीज शर्तों और स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निग...