बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास गुरुद्वारा में मंगलवार को सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा में अरदास, गुरबाणी पाठ और शब्द-कीर्तन किया गया। कीर्तन के दौरान संगत गुरु महाराज की भक्ति में लीन रही। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए अरदास की तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु रामदास जी महाराज की जीवनी, उनकी शिक्षाओं और सिख धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- Prayagr...