Bokaro News: चास के 20 से अधिक मोहल्लों में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, गंदगी व मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान
बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। लगातार बारिश और बदहाल जल निकासी व्यवस्था के कारण चास नगर निगम क्षेत्र के 20 से अधिक मोहल्लों में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। चेकपोस्ट, बाइपास रोड, विवेकानंद पथ, स्वर्णकार मोहल्ला, पुराना बाजार, बाउरी टोला, रामनगर कॉलोनी, जोधाडीह मोड़, महावीर चौक और फल मंडी समेत कई इलाकों में सड़कों पर बारिश का पानी और नालियों का गंदा पानी जमा है। इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, वहीं दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार वर्षों से कई नालियां जाम पड़ी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। जल निकासी बाधित होने से रामनगर, कृष्णापुरी, एसएस कॉलोनी और शिवपुरी कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में पैदल चलना भी मुश्किल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.