बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: चास। दुर्गापूजा के दौरान चास नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। पुराना बाजार, महावीर चौक, जोधाडीह मोड़ और बाइपास रोड शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हैं। इन बाजारों में कपड़ा, राशन, पूजा सामग्री समेत अन्य सामान की थोक और खुदरा दुकानें हैं। पूजा को लेकर अभी से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बंगाल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए चास पहुंचते हैं। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ सड़क किनारे दुकान लगाने, सामान उतारने और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से मुख्य सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में ही...