बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास अंचल में प्रशासनिक फेरबदल का खामियाजा अब विद्यार्थियों और आम आवेदकों को भुगतना पड़ रहा है। आय, आवासीय और जाति प्रमाण पत्र के लिए तत्काल श्रेणी में जमा किए गए 500 से अधिक आवेदन करीब एक माह से लंबित हैं। प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से विद्यार्थियों के सामने रेलवे सहित विभिन्न सरकारी नियोजन प्रक्रियाओं और शिक्षण संस्थानों में नामांकन का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, लंबित आवेदनों को रद्द किए जाने की आशंका ने आवेदकों की चिंता बढ़ा दी है। जिन प्रमाण पत्रों को तत्काल जरूरत के कारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत बनवाने के लिए आवेदन दिया गया था, वे अब तक अंचल कार्यालय में अटके हुए हैं। ऐसे में आवेदकों को समझ नहीं आ रहा है कि वे अपनी समस्या लेकर किस अधिकारी के पास जाएं। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पू...