बोकारो, सितम्बर 27 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि । चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जर्जर बिजली तार लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गए हैं। सूखेदव नगर फलमंडी, पुराना बाजार, प्रभात कॉलोनी, स्वर्णकार मोहल्ला, वेंदीटांड, दारकू नगर समेत आसपास के इलाकों में हल्की हवा या बारिश के दौरान बिजली तार टूटकर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय निवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर वर्षों पुराने बिजली तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनके प्रतिस्थापन की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है। बारिश के मौसम में टूटे तारों में करंट प्रवाहित होने से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में कई मवेशियों और अन्य जानवरों की करंट लगने से मौत हो चुकी है। बच्चों, राहगीरो...