बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना की शिकार राणा प्रताप नगर चास निवासी ज्योत्सना कुमारी के लिखित आवेदन पर चास पुलिस ने रविवार को सड़क दुर्घटना का प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में वाहन संख्या डब्ल्यूबी02एबी7561 के चालक चंद्रपुरा निवासी नीतीश कोड़ा को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी चालक ने 30 जुलाई को बाईपास रोड स्थित दास म्यूजिकल के सामने उन्हें तेजी व लापरवाही से धक्का मार दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अस्पताल में इलाज के उपरांत उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार की मौत मामले में स्कॉर्पियो चालक पर प्राथमिकी, वाहन जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...