बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। श्री राधा-कृष्ण चंद्र एवं परम पूज्य भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद की कृपा से इस्कॉन बोकारो की ओर से चार और पांच सितंबर को टाउन हॉल स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार चार सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा, जबकि पांच सितंबर को नंदोत्सव का आयोजन होगा। भगवान भक्तों की रक्षा, असुरों के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं। जन्माष्टमी उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक एवं कल्याणकारी भाव विकसित होता है। नंदोत्सव के अवसर पर इस्कॉन संस्था के आचार्य भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद की जयंती भी मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: इस्कॉन बेगूसराय में 4 को भव्य...