Bokaro News: चार जोन में बंटेंगे चास के 35 वार्ड, शिकायत पेटी से सीधे निगम तक पहुंचेगी लोगों की आवाज
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के 35 वार्डों में नागरिक सुविधाओं की निगरानी और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम प्रशासन ने जोनवार व्यवस्था शुरू करने की पहल की है। इसके तहत निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में शिकायत एवं सुझाव पेटी लगाई जाएगी। इससे वार्ड के निवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को सीधे निगम प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। निगम के एएमसी संजीव कुमार ने बताया कि जोनवार व्यवस्था लागू होने से सभी वार्डों की नियमित मॉनिटरिंग करने में सुविधा होगी। एक जोन में सात से अधिक वार्डों को शामिल किया गया है। शिकायत पेटी में प्राप्त समस्याओं की समीक्षा कर उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे。
नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें निगम प्रशासन के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.