बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बेरमो। चांपी श्रमिक सहयोग केंद्रीय समिति की बैठक कथारा में अध्यक्ष दिलीप कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में की गई। इसमें संगठन की मजबूती, स्वांग वाशरी स्लरी के 142 मजदूरों के नियोजन और संस्थापक स्व राम किशुन मांझी की पुण्यतिथि मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से बासुदेव सोरेन को समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं महासचिव चंदन कुमार गौतम ने कहा कि मजदूरों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। न्यायालय का आदेश होने के बावजूद स्वांग वाशरी स्लरी में कार्यरत मजदूरों को नियोजन नहीं मिला है। दुर्गा पूजा के बाद मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। छोटेलाल रजक, महेश कुमार, शिव शंकर पासवान, भुवनेश्वर यादव, उमा शंकर, प्रमिला देवी, धनेश्वर महतो, बासमती देवी, चंद्रशेखर, ममता देवी, नंदू महतो आदि मौजूद थे। ...