बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चांपी गांव में सियार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक पागल सियार ने हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान चांपी गांव निवासी संतोष कुमार (40 वर्ष) और मनोज ठाकुर (42 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को परिजनों ने अलग-अलग व्यवस्था कर पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन दी। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव में एक पागल सियार ने अचानक संतोष कुमार और मनोज ठाकुर पर हमला क...