Bokaro News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग की मौत, बोकारो स्टेशन पर दर्दनाक हादसा
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 63 वर्षीय यात्री की जान चली गई। चेरलपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन में चढ़ने के दौरान सुरेश कुमार भोलवानी ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर पड़े। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल की जानकारी जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:17 बजे ट्रेन खुलने के दौरान सुरेश कुमार भोलवानी पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे थे। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन छूटता देख उन्होंने दौड़कर इनमें चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खाली स्थान में गिर गए। घटना को देखकर मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने तत्काल ट्रेन रुकवाई। इसके बाद उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.