Bokaro News: चलंत पशु चिकित्सा वैन में बाइक ने मारी टक्कर, युवक गंभीर
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के मंझली सिरी-अरजुवा ग्रामीण पथ पर बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर चलंत पशु चिकित्सा वैन में जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर होने के कारण बाइक सवार युवक को गंभीर चोट लगी है। यह घटनागुरुवार को दोपहर बाद 12:30 बजे की है। घटना के बाद चलंत पशु चिकित्सा वैन के चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को पशु चिकित्सा वैन से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स रांची रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार प्रखंड के कोह पंचायत के जाराडीह गांव निवासी संतोष महतो(40 वर्ष) ग्रामीण पथ से अपनी बाइक से गुजर रहा था, तभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.