बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: चक्रवात की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने चास के आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ और जेल मोड़ से आगे तक राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे खड़े बड़े वाहनों को हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को सुरक्षित स्थानों पर पार्किंग करने का निर्देश दिया। सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाएं होने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। सड़क के किनारे खड़े ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों से आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। चक्रवात के मद्देनजर तेज हवा और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए यातायात विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। यातायात डीएसपी अजय प्रसाद...