Bokaro News: चक्रवात के असर से बदलेगा बोकारो का मौसम, आज तेज हवा और बारिश का अलर्ट
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर मौसम पर दिखने लगा है। बोकारो में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बुंदा बांदी भी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 अक्टूबर को जिले में गरज-चमक, बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। गुरुवार को हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भी बादल छाए रहने और कई दौर में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और 30 से 40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.