बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला का प्रतिनिधिमंडल महासचिव भइया प्रीतम के नेतृत्व में बोकारो एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रपुरा में नरेश सिन्हा व उनकी पत्नी की हत्या के मामले में आरोपियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। भइया प्रीतम ने पुलिस से विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा देने व घायल रोहित के इलाज में आर्थिक समस्या को बाधक नहीं बनने देने की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचकर गिरफ्तारी करेगी। यह भी पढ़ें- Jamui News: अनिश्चितकालीन धरना के आठवें दिन सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने आंदोलन का किया समर्थन उन्ह...