बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। विकसित भारत जी रामजी योजना (पूर्व में मनरेगा) से जुड़े कर्मचारी इन दिनों परेशान हैं। चंद्रपुरा सहित दूसरे प्रखंडों के कर्मियों को फरवरी माह से मानदेय नहीं मिला है और न ही सामग्री मद और मजदूरों की मजदूरी का भुगतान ही हो पा रहा है। जानकारी के अनुसार बोकारो जिला द्वारा सभी प्रखंडों को इस मद का आवंटन दे दिया गया मगर तेनुघाट स्थित ट्रेजरी से भुगतान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने हालात से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन से भुगतान की गुहार लगाई है। बताया गया है कि पिछले छह महीने से इस योजना के कर्मियों का मासिक मानदेय नहीं मिलने से घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता सह कांग्रेस नेता कैलाश गिरि ने कहा है कि जब से योजना का नाम बदला गया है तब से हालात खराब हुए हैं। कर्मियो...