बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: चंद्रपुरा/तेनुघाट, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के डीवीसी कॉलेानी में पिछले 29 सितंबर को दिन दहाड़े क्वार्टर संख्या एफ/डी 5 में ताला तोड़कर करीब 40 लाख के गहने व एक लाख नकदी चोरी मामले में चंद्रपुरा पुलिस का बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस चोरी को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने सोने के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया। गृहस्वामिनी डोली सिंह ने इस मामले में चंद्रपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तेनुघाट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ रवींद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चोरी मामले में मो दानिश, उम्र करीब 19 वर्ष (पिता मो नौशाद) पश्चिम पल्ली, थाना चन्द्रपुरा, स्थाई पता पिपराडीह, चन्द्रपुरा तथा मो शाहिल ऊर्फ कारु, उम्र करीब 19 वर्ष (पिता मो ...