Bokaro News: चंद्रपुरा में 3 से होगी फुटबॉल प्रतियोगिता
बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। आजसू पार्टी द्वारा चंद्रपुरा के डीवीसी मैदान में 3 अक्तूबर से 21वां स्व विनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। समिति के मुख्य संयोजक आजसू नेता बिगन महतो ने बताया कि विजेता टीम को 35 हजार तथा उपविजेता टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 51 सौ दिए जाएंगे। उद्घाटन डीवीसी सीटीपीएस के अधिकारी व स्थानीय आजसू नेता करेंगे। समापन 8 अक्तूबर को होगा जिसमें सांसद सीपी चौधरी व कई आजसू नेता भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.