बोकारो, सितम्बर 27 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। आजसू पार्टी द्वारा चंद्रपुरा के डीवीसी मैदान में 3 अक्तूबर से 21 वां स्व विनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक आजसू नेता बिगन महतो ने बताया कि विजेता टीम को 35 हजार तथा उपविजेता टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावे सेमीफाइनल हारने वाले टीम को 51 सौ दिए जाएंगे। उद्घाटन डीवीसी सीटीपीएस के अधिकारी व स्थानीय आजसू नेता करेंगे। इस टूर्नामेंट का समापन 8 अक्तूबर को होगा जिसमें सांसद सीपी चौधरी व कई आजसू नेता भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट की जोरदार तैयारी यहां पर की जा रही है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में उरॉंव सरना समिति द्वारा करम पर्व पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...