Bokaro News: चंद्रपुरा में सावन महोत्सव पर थिरकी महिलाएं
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: चंद्रपुरा के हिन्दी साहित्य परिषद स्थित योग केंद्र में पतंजलि योग समिति द्वारा शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समिति व डीवीसी कालोनी की महिलाओं ने भाग लिया तथा रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता योग शिक्षिका अनिता कुमारी ने जबकि संचालन कंचन शरण ने किया। महोत्सव पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य नीतू सिंह ने अन्य महिलाओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दी। नीतू सिंह ने पतंजलि योग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि योग और आध्यात्मिकता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डैफोडिल सिटी पार्क में मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने बिखेरे रंग महिलाओं को नियमित योग करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.