बोकारो, अक्टूबर 31 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए चंद्रपुरा प्रखंड में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें अकेले दुग्दा में पांच परीक्षा केंद्र शामिल हैं। कई परीक्षार्थी शनिवार को चंद्रपुरा व दुग्दा पहुंच गए और आवास की तलाश करते रहे। सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने बताया कि दुग्दा में डीएवी पब्लिक स्कूल, पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सीएन इंटर कॉलेज, राज्यकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, स्वामी परमहंस टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज जबकि चंद्रपुरा में राजेंद्र प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज तथा बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में आज 27 केंद्रों पर 14,762 अभ्यर्थी देंगे जेटेट की परीक्षा, नौ बजे के बाद नो ...