बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: चंद्रपुरा एवं दुगदा में प्रखंड भाजपा ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली तथा आजादी की लड़ाई में शहीद वीरों को याद किया। इसमें क्षेत्र के भाजापाईयों व समाजसेवियों ने भाग लिया। इसका नेतृत्व वरीय भाजपा नेता चंद्रशेखर महथा, विनोद पाठक, अनिल महतो आदि कर रहे थे। दुगदा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन के पास से इसकी शुरूआत हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं ने चंद्रपुरा में स्व फूलचंद सोरेन, सिदो-कान्हू, दुगदा में विनोद बिहारी महतो, वीर कुंअर सिंह तथा डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया तथा श्रद्धांजलि दी। बाइक सवार भाजपाई चंद्रपुरा व दुगदा की गलियों में तिरंगा के साथ घूमने के बाद इसकी समाप्ति की। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: देशभक्ति के नारों के साथ निकली तिरंग...