बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड से छाई की ट्रांसपोर्टिंग मे पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी ने रोक दी है। पिछले तीन दिन से इस कंपनी का काम यहां पर नहीं हो रहा है। जबकि अन्य कंपनिया छाई का उठाव व ट्रांसपोर्टिंग कर रही है। बताया गया है कि पीएमपी कंपनी के अधीन वाहन चलाने वाले अतुल चौधरी के सुपरवाइजर दीपक कुमार के साथ अमित सिंह नामक व्यक्ति ने मारपीट करते हुए धमकी दी तथा रंगदारी मांगी। चंद्रपुरा थाना को इसकी लिखित सूचना दी गई है। चंद्रपुरा पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि पहले भी इस कंपनी के स्टॉफ के साथ मारपीट की घटना घट चुकी है। हालात को देखते हुए उक्त कंपनी ने अभी काम ठप रखा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...