बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। राजकीय रेल थाना चंद्रपुरा में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया तथा शहीद पुलिसकर्मियों को याद करते हुए उनको नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग एवं बलिदान को याद किया। इस अवसर पर जीआरपी के प्रभारी कार्तिक कुमार महतो सहित उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देश की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों के प...