बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: चंदनकियारी स्थित विद्युत सब स्टेशन हाउस में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए रात्रि प्रहरी को बंधक बनाकर करीब 31 लाख रुपये मूल्य के बिजली उपकरण और हाई वोल्टेज तार चोरी कर लिए। मामले में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र मिंज के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक चोर देर रात सब स्टेशन परिसर में पहुंचे और रात्रि प्रहरी अशोक हेंब्रम को हथियार का भय दिखाकर कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: चोरी की वारदातों में वांछित की जमानत अर्जी खारिजचोरी की प्रक्रिया चोरों ने उसके हाथ-पैर बांधकर गार्ड रूम में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। अशोक हेंब्रम ने बताया कि अपराधियों ने पिस्तौलनुमा हथियार सटाकर उसे चुप रहने की धमकी दी थी। चोर करीब 1...