बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर मानवता का परिचय देने वाले बेरमो के जरीडीह बाजार निवासी झामुमो नेता सह अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को जिला प्रशासन बोकारो की ओर से "गुड सेमेरिटन" के रूप में बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि अनिल अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर गुड सेमेरिटन की भावना एवं एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: घायल प्रेम कुमार के इलाज के लिए डीसी कंचन सिंह ने लिया संज्ञान सम्मान प्राप्त करने क...