बोकारो, नवम्बर 19 -- गोमिया में बंद घर से आभूषण और नकदी चोरी Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया थाना क्षेत्र के गोमिया पंचायत स्थित मध्य दुर्गा मंदिर के समीप चोरों ने मंगलवार रात एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 9 लाख रुपये के आभूषण और 65 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत है। गृहस्वामी शिवराम सिंह ने बताया कि वे छठ पूजा मनाने अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। रात में शक्तिपुंज से घर लौटने पर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दो अलमारी और दो बक्सों को तोड़कर उसमें रखे सामान की तलाशी ली थी। बताया कि वह एलआईसी एजेंट हैं। घर में रखे नकद और उनकी बेटी की शादी के लिए जमा किए गए सोने-चांदी के आभूषण चोर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल गोमिया थ...