बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप रविवार को घरेलू ट्रांसफार्मर से कमर्शियल बिजली कनेक्शन जोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। झामुमो के गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष असलम अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग से व्यावसायिक कनेक्शन हटाकर अलग कमर्शियल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि घरेलू ट्रांसफार्मर से रुई फैक्ट्री को बिजली आपूर्ति किए जाने से ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जिससे बार-बार खराबी, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: किसानों ने लो वोल्टेज की समस्याओं के निस्तारण को सौंपा ज्ञापनग्रामीणों के आरोप अंजली कुमारी, नीलम सिन्हा और संजू देवी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प...