बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: पेटरवार। पतकी पंचायत के ग्रामीणों ने गांव की सड़कों से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का मार्ग बदलने की मांग को लेकर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है।

ग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों ने कहा कि भारी वाहनों के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। आवेदन में बताया गया है कि पतकी पंचायत के मोथा टांड़ स्थित जंगल क्षेत्र में लंबे समय से एक क्रेशर संचालित हो रहा है। यहां से स्टोन चिप्स और बोल्डर लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन ग्रामीण सड़क से गुजरते हैं। इससे सड़क की स्थिति खराब होने के साथ-साथ राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

दुर्घटनाओं का इतिहास ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही के कार...