बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के रीतुडीह, पिंड्राजोरा, सतनपुर, सिजुआ, भूतनाथ और डूमरजोर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। तार टूटने, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 10 से 14 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिगड़ती स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समस्या को लेकर प्रखंड उपप्रमुख मोहन चक्रवर्ती सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। ज्ञापन में जर्जर तारों को बदलने, बार-बार तार टूटने से होने वाली बिजली बाधित होने की समस्या के समाधान के लिए विभिन्न स्थानों पर कट प्वाइंट बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग ...