बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गोमिया प्रखंड की सियारी पंचायत में आयोजित लोक संवाद में ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मामलों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से एक-एक मामले की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि लोक संवाद में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर स्पष्ट कार्रवाई प्रक्रिया और समय-सीमा तय कर उसका निष्पादन किया जाए। समीक्षा के दौरान मध्य विद्यालय डुमरी बिरहोर को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की मांग पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। सड़क-पुल की समस्याओं के समाधान में तेजी

समस्याओं की समीक्षा धमदरबा-कासीटांड़ से बिर...