बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: बालीडीह पुलिस ने मंगलवार को पशु तस्करी के फरार आरोपी बेलाल अंसारी को गिरफ्तार किया। कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व एक तस्कर को जेल भेजा जा चुका है, अब भी दो आरोपी फरार चल रहे है। बताता चलूं कि पशुधन चोरी से परेशान करहरिया के ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले एक तस्कर को पशुधन चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा था। उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया गया था। आरोपी के पास से चोरी के चार गौवंशीय पशु बरामद किए गए थे, जिसे तस्कर बूचड़खाना ले जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...