बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। गोवर्धन पूजा महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को बीएसएल एलएच परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पुरुष एवं महिला पहलवान अखाड़े में अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव अपनी गीतों की प्रस्तुति से महोत्सव में सांस्कृतिक रंग भरेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों के साथ दूसरे राज्यों और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पहलवान भी हिस्सा लेंगे। अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। पुरुषों के साथ महिला पहलवानों की भागीदारी भी प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रहेगी। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर के ऐतिहासिक मुरली प...