बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बालीडीह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही पशुधन चोरी से परेशान करहरिया के ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं की चोरी करते एक तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन गोवंशीय पशु बरामद किए गए। ग्रामीणों के अनुसार, पशुओं को माराफारी थाना क्षेत्र के सिवानडीह-मकदुमपुर में संचालित कथित अवैध बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने पकड़े गए तस्कर मोहम्मद सिराज अंसारी को बालीडीह पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण अनिल कुमार नायक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, पशुधन चोरी होने के बाद ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान तीन संदिग्ध वाहन लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर घेराबंदी की, जिसमें सिराज पकड़ा गया, जबकि बिलाल अंसारी और बेलाल अंसारी वाहन से कूदकर फर...