Bokaro News: गोरावाली में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र शुरू, 30 महिलाओं को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण
बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के तहत डालमिया भारत फाउंडेशन ने बोकारो के गोरावाली नॉर्थ पंचायत भवन में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। तीन माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहली बैच की 30 महिलाओं को सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल से जुड़ी सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं। केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा हुनर उपलब्ध कराना है, जिससे वे प्रशिक्षण के बाद अपना काम शुरू कर आय अर्जित कर सकें। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं ब्यूटी सर्विस से जुड़ा स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। संस्था के अनुसार इससे उन्हें करीब सात से दस हजार रुपये मासिक आय अर्जित करने का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.