बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। बोकारो एसपी के निर्देश पर जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोमिया एवं चतरोचट्टी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गोमिया थाना पुलिस ने गोमिया थाना कांड संख्या 102/2025 (23 अक्टूबर 2025) में बीएनएस की धारा 85 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के प्राथमिकी अभियुक्त ब्रह्मदेव निषाद (33 वर्ष) को स्वांग न्यू फाइव स्टार क्लब के निकट से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, सअनि सुरेश टोप्पो व अखिलेश कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: हत्या के प्रयास, शराबबंदी व कुर्की व...