Bokaro News: गोमिया में मंत्री योगेंद्र ने किया रावण दहन
बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक आयोजन किया गया। गोमिया के मध्य दुर्गा मंदिर में आयोजित रावण दहन में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। वहीं, धवैया दुर्गा पूजा पंडाल में उन्होंने भक्ति जागरण का उद्घाटन किया। गोमिया मध्य दुर्गा मंदिर में पहुंचने पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष कोपेश्वर यादव ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किया और रावण का पुतला फूंका। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की और विजयादशमी एवं दशहरा की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: छिटपुट घटनाओं को छोड़ रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न जिला परिषद सदस्य आका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.