बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को झारखंड बंद के दौरान आंदोलनकारियों ने गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ पर करीब आधा घंटा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे गोमिया-विष्णुगढ़, गोमिया-पेटरवार और गोमिया-कथारा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। आंदोलनकारी सड़क पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। प्रखंड अध्यक्ष कुलेश्वर पासवान, सचिव लवनाथ देव व उपाध्यक्ष वीर सिंह बेसरा ने कहा कि झारखंड गठन के करीब 26 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों की कई मांगें लंबित हैं। उन्होंने सम्मानजनक पेंशन, आश्रितों को नियोजन, स्वास्थ्य बीमा और पक्का मकान सहित अन्य मांगों के समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- बेड़ो में आंदोलनकारियों ने थामी फोरलेन की रफ्तार, चक्का जाम इससे पूर्व मंग...