बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: गोमिया थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत की है। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, 23 अक्टूबर की शाम किशोरी पड़ोस के गांव में अपनी दादी के घर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थी। रात में घर लौटने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने किशोरी की तस्वीर पर सिंदूर लगाकर उसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रसारित कर दिया। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे और किशोरी को वहां से वापस लाए। इस संबंध में पीड़िता की मां ने बुधवार को गोमिया थाने में लिखित शिकायत दी। गोमिया थाना प्रभ...